सिंधिया दिखाएंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल में पराक्रम

श्याम चोरसिया दिल्ली– पिछले 16 महीने से कॅरोना महामारी ओर विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं की वजह से टलते आरहे केंद्रीय मंत्री मंडल विस्तार अब लगता है,केतू मुक्त हो चला है। विस्तार आसन्न- करीब है। इस दौरान कुछ केंद्रीय मंत्री नही रहे। उनका स्थान अभी तक भरा नही जा सका।एक ही मंत्री के पास अनेक महत्वपूर्ण विभाग The post सिंधिया दिखाएंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल में पराक्रम first appeared on saharasamachar.com.
 | 
सिंधिया दिखाएंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल में पराक्रम

श्याम चोरसिया

दिल्ली– पिछले 16 महीने से कॅरोना महामारी ओर विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं की वजह से टलते आरहे केंद्रीय मंत्री मंडल विस्तार अब लगता है,केतू मुक्त हो चला है। विस्तार आसन्न- करीब है। इस दौरान कुछ केंद्रीय मंत्री नही रहे। उनका स्थान अभी तक भरा नही जा सका।एक ही मंत्री के पास अनेक महत्वपूर्ण विभाग सोप रखे है। जिसकी वजह से निर्णय में देरी अनुभव की जा रही है।

प्रह्लाद पटेल जैसे उम्र दराज कुछ मंत्रियो का उपयोग संग़ठन में किया जा सकता है। बंगाल से 02, असम से 01, मप्र से 02, पंजाब से 01 मंत्री लिए जाने की प्रबल संभावना है। मप्र से सर्वाधिक जनाधार वाले लोकप्रिय नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बतौर काबीना मंत्री शामिल होना तय है। उन्हें हरमिंदर कोर के मंत्रालय के अलावा जल संसाधन मंत्रालय जैसा दमदार मंत्रालय सौपा जा सकता है।

हक तो रेल मंत्रालय ओर बनता है। मगर पियूष गोयल से रेल मंत्रालय लेना देश के साथ न्याय नही होगा। पीयूष गोयल को वित्त विभाग भी सोपा जा सकता है। नरेंद्र सिंह तोमर ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिपति बने रहेंगे। कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल फतह के बदले नवाजा जा सकता है।

पोर्टफोलियो से लैस होने के बाद विजयवर्गीय ओर अधिक दमदारी से cm ममता को मथ ओर बीजेपी को धूमकेतु बना सकते है। उप्र, पंजाब में अगले साल विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है। वैसे तो अधिकांश महत्वपूर्ण विभागो पर उप्र के कब्जा है। रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह सम्हाल रहे है।pm मोदी खुद बनारस से है।

उप्र के मामले मे योगी की राय अंतिम हो सकती है। हरमिंदर कोर के हटने के बाद पंजाब का प्रतिनिधित्व कम हो गया। उसकी पूर्ति चुनाव के मद्देनजर की जा सकती है।उत्तराखंड से भी एक सांसद की लॉटरी लग सकती है।

The post सिंधिया दिखाएंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल में पराक्रम first appeared on saharasamachar.com.