स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने सदन का किया अनिश्चितकालीन बहिष्कार कहा,बहुत हुआ पढ़िए पूरी खबर

जब तक सरकार मेरी स्थिति स्पष्ट नही करती, मैं सदन में नही आऊंगा – रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र काफी हंगामे वाला रहा। एक तरफ जहां स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अनिश्चितकाल के लिए सदन का बहिष्कार कर दिया। तो वहीं नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने गृह मंत्री पर तंज कसा। स्वास्थ्य मंत्री The post स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने सदन का किया अनिश्चितकालीन बहिष्कार कहा,बहुत हुआ पढ़िए पूरी खबर first appeared on saharasamachar.com.
 | 
स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने सदन का किया अनिश्चितकालीन बहिष्कार कहा,बहुत हुआ पढ़िए पूरी खबर

जब तक सरकार मेरी स्थिति स्पष्ट नही करती, मैं सदन में नही आऊंगा –

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र काफी हंगामे वाला रहा। एक तरफ जहां स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अनिश्चितकाल के लिए सदन का बहिष्कार कर दिया। तो वहीं नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने गृह मंत्री पर तंज कसा।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने बयान में कहा कि अब बहुत हो गया। सहने की एक सीमा है। जब तक सरकार इस मामले में मेरी स्थिति को स्पष्ट नही करती तब तक मैं सदन में उपस्थित नही हो पाऊंगा।

यह कहते हुए सिंह देव बाहर चले गए। इसके बाद विपक्ष ने हगांमा शुरू कर दिया। इसके बाद आसंदी ने 10 मिनट के लिए कार्यवाई स्थगित कर दी।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि मेरे बारे में सब जानते हैं। मेरे माता पिता ने मुझे अच्छे संस्कार दिए हैं। मैं सहनशील हूं। कल से सुन रहा हूं। इसके पहले गृह मंत्री साहू ने बयान दिया मगर विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ उसने कहा कि कि मंत्री एफआईआर की कॉपी पढ़ रहे हैं और इसमें दोनों विधायक बृहस्पति सिंह और मंत्री सिंह देव के बारे में कोई भी स्पष्टीकरण नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक ने कहा कि गृह मंत्री ने जो वक्तव्य दिया, वो एफआईआर का वक्तव्य है। इसकी आवश्यकता नहीं है। गृह मंत्री सोए रहते हैं दूसरे दिन जागते हैं। दोनो पीड़ित घटना के, विधायक बृहस्पति सिंह तथा मंत्री टी एस सिंहदेव उपस्थित हैं। दोनों का वक्तव्य है। दोनों सदस्य को बोलने का अधिकार है। विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक नारायण चंदेल, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी मांग रखी कि कमेटी बिठाकर जांच की जाए।

The post स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने सदन का किया अनिश्चितकालीन बहिष्कार कहा,बहुत हुआ पढ़िए पूरी खबर first appeared on saharasamachar.com.