स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी …

भारत ने एक दिन में टीके की 86.16 लाख खुराकें लगाईं। एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगाने का यह कीर्तिमान दुनिया में पहली बार हुआ है। प्रविष्टि तिथि : 22 june 2021 देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 28.87 करोड़ डोज लगाई गई है। पिछले 24 घंटों में भारत में 42,640 The post स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी … first appeared on saharasamachar.com.
 | 
स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी …

भारत ने एक दिन में टीके की 86.16 लाख खुराकें लगाईं। एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगाने का यह कीर्तिमान दुनिया में पहली बार हुआ है।

प्रविष्टि तिथि : 22 june 2021

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 28.87 करोड़ डोज लगाई गई है।

पिछले 24 घंटों में भारत में 42,640 नये मामले दर्ज हुये, जो 91 दिनों में 50,000 से कम हैं।

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 6,62,521 तक पहुंचे, जो 79 दिनों में सात लाख से कम हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,89,26,038 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 81,839 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 40वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.49 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.21 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.56 प्रतिशत है, जो लगातार 15वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 39.40 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

The post स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी … first appeared on saharasamachar.com.