30 सितंबर तक मान्य रहेंगे DL- RC जैसे दस्तावेज,सरकार ने बढ़ाई गाड़ियों के पेपर की वैधता

केन्द्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के अन्य पेपर की वैधता 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। कोरोना महामारी की वजह से लगातार चल रहे लॉकडाउन और लोगों की परेशानियों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने वाहन चालकों को थोड़ी और राहत दी है। सरकार ने गुरुवार को ड्राइविंग लाइसेंस (DL), पंजीकरण The post 30 सितंबर तक मान्य रहेंगे DL- RC जैसे दस्तावेज,सरकार ने बढ़ाई गाड़ियों के पेपर की वैधता first appeared on saharasamachar.com.
 | 
30 सितंबर तक मान्य रहेंगे DL- RC जैसे दस्तावेज,सरकार ने बढ़ाई गाड़ियों के पेपर की वैधता

केन्द्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के अन्य पेपर की वैधता 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है।

कोरोना महामारी की वजह से लगातार चल रहे लॉकडाउन और लोगों की परेशानियों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने वाहन चालकों को थोड़ी और राहत दी है। सरकार ने गुरुवार को ड्राइविंग लाइसेंस (DL), पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) और परमिट जैसे मोटर वाहन दस्तावेजों की वैधता को 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दिया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों को भेजे एक निर्देश में कहा है कि वह फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य दस्तावेजों की वैधता को बढ़ा रहा है। ये उन कागजातों के लिए लागू होगा, जिनका लॉकडाउन के कारण विस्तार नहीं किया जा सका है और जिनकी वैधता एक 1 फरवरी 2020 को खत्म हो गई है या 30 सितंबर 2021 को खत्म होनेवाली है। ये सभी अब 30 सितंबर तक वैध माने जाएंगे। इससे पहले मोटर वाहन अधिनियम,1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 से संबंधित दस्तावेजों की वैधता को 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया था। उसी आदेश को अब 30 सितंबर तक के लिए विस्तार दे दिया गया है।

मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि यह सलाह दी जाती है कि एक फरवरी से समाप्त हो चुके दस्तावेजों की वैधता 30 सितंबर 2021 तक वैध मानी जा सकती है। इसमें कहा गया कि संबंधित अधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे दस्तावेजों को 30 सितंबर 2021 तक वैध मानें। अब जब राज्यों में लॉकडाउन में ढील दी जा रही है और दफ्तर खुल रहे हैं, लोगों के पास इन दस्तावेजों के नवीकरण के लिए तीन महीने से ज्यादा का समय मिलेगा।

The post 30 सितंबर तक मान्य रहेंगे DL- RC जैसे दस्तावेज,सरकार ने बढ़ाई गाड़ियों के पेपर की वैधता first appeared on saharasamachar.com.