घर पर बनाए इस आसान तरीके से क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़, बच्चो को खूब आएंगे पसंद

घर पर बनाए इस आसान तरीके से क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़, बच्चो को खूब आएंगे पसंद
 

Photo by google

घर पर बनाए इस आसान तरीके से क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़, बच्चो को खूब आएंगे पसंद

आमतौर पर देखा जाये तो हम में से ज्यादातर लोगों को फ्रेंच फ्राइज़ बहुत पसंद है! हर बार जब हम किसी कैफे में जाते हैं, तो हम हमेशा अपने नॉर्मल ऑर्डर के साथ-साथ फ्रेंच फ्राइज़ भी ऑर्डर करते हैं। इसके साथ ही फ्रेंज फ्राइज़ बच्चों का भी सबसे पसंदीदा स्नैक बन गया है। लेकिन हर बार बाहर से मंगवाने से बेहतर है कि आप इसे घर पर बनाएं। फ्रेंच फ्राइज़ बनाने में बेहद आसान होते हैं। फ्रेंज फ्राइज़ बनाने के लिए आपको केवल कुछ ही चीजों की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए जरुरी सामान

  • 4 आलू
  • 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच लहसुन पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अजवायन पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • चुटकी भर हल्दी
  • आवश्यकता अनुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की आसान विधि

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर छील लें। इन्हें पतले फ्राइज़ में काट लें।
  2. आलू को गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए भिगो दें।
  3. और फिर ठंडे पानी से धो लें। किचन टॉवल से आलू को सूखा लें।
  4. एक पैन में तेल डालकर आलू को गोल्डम और क्रिस्पी होने तक तल लें।
  5. एक कटोरे में काली मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर, जीरा पाउडर, दालचीनी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवायन पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक मिलाकर पेरी पेरी मसाला बना लें।
  6. पेरी-पेरी मसाले को सभी फ्राइज़ पर छिड़कें और फिर अच्छे से मिला लें।
  7. गरमा गरम फ्रेंच फ्राइज़ को टमॅटो कैचप के साथ सर्व करे।betulsamachar