14 दिसंबर महाकाल आरती: शनिवार को बाबा महाकालेश्वर का भांग, चंदन और वैष्णव तिलक से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए LIVE दर्शन

 

Photo by google

14 दिसंबर महाकाल आरती: शनिवार को बाबा महाकालेश्वर का भांग, चंदन और वैष्णव तिलक से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए LIVE दर्शन

उज्जैनविश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मार्गशीर्ष माह, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, शनिवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

भगवान महाकालेश्वर का भांग, चंदन और त्रिपुंड से दिव्य श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।lalluram