गृह मंत्री का बयान जारी: कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव सह प्रभारी,पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज -
 

पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज -
 
 

Photo by google

गृह मंत्री का बयान जारी: कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव सह प्रभारी,पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज -

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने  दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। 

नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

<a href=https://youtube.com/embed/J9w9gqdLq7M?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/J9w9gqdLq7M/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">