महापौर का चुनाव सीधे जनता से कराने की व्यवस्था फिर से लागू सूत्र -
काफी दिनों से चला असमंजस गुरुवार को समाप्त हो गया -
May 26, 2022, 17:18 IST
File photo
महापौर का चुनाव सीधे जनता से कराने की व्यवस्था फिर से लागू सूत्र -
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगर निगम के महापौर और नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव की प्रणाली को लेकर काफी दिनों से चला असमंजस गुरुवार को समाप्त हो गया।
सरकार मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश के माध्यम से महापौर का चुनाव सीधे जनता से कराने की व्यवस्था फिर लागू करने जा रही है।
इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से राजभवन जाकर मुलाकात की। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध के बाद आज ही राज्यपाल की अनुमति मिलते ही राजपत्र में अध्यादेश की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।