VIEDO VIRAL : नेता के बेटे की शादी में चली गोली, वीडियो हुआ वायरल

 

नेता के बेटे की शादी में चली गोली
 
 

File photo

नेता के बेटे की शादी में चली गोली, वीडियो हुआ वायरल

इंदौर। शहर के एक भाजपा नेता के बेटे की शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें दनादन गोलियां चल रही हैं। गुरुवार को जैसे ही वीडियो अफसरों के पास पहुंचा, जांच बैठा दी गई। नंदानगर की गली नंबर 26 में रहने वाले निहालसिंह चौहान के बेटे अभिषेक उर्फ कालू की सोमवार को शादी थी। जैसे ही बरात एमआर-10 स्थित मैरिज गार्डन पहुंची, उसमें शामिल बरातियों ने दूल्हे के सामने हर्ष फायर किए।

वीडियो में भी बंदूक और पिस्टल से गोलियां चलाते हुए हाथ साफ दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक निहालसिंह का बड़ा बेटा गोलू भी शामिल है। एडिशनल डीसीपी जोन-3 राजेश रघुवंशी के मुताबिक गोलियां लापरवाहीपूर्वक चलाई गई हैं। बाणगंगा थाना पुलिस गुरुवार शाम गार्डन की जांच करने पहुंची तो पता चला कि शैलेंद्रसिंह जादौन ने बुक किया था।


<a href=https://youtube.com/embed/DbrC8LRd_68?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DbrC8LRd_68/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">