छतरपुर शहर में चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान -
Photo by google
छतरपुर शहर में चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान -
छतरपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार आज छतरपुर में दो पहिया वाहन हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन हेलमेट चेकिंग अभियान के तहत शहर में अनेक जगह पॉइंट बनाए गए हैं। इसी तरह महोबा रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने बिजावर थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को रोक कर उनके दस्तावेजों को चेक किया जा रहा है और बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों से समन शुल्क वसूल किया जा रहा है।
इसी तरह शहर में जगह-जगह वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है और सभी वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसी तरह बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को पुलिस प्रशासन द्वारा समझाइश दी जा रही है तथा जिन वाहन चालकों के दस्तावेजों में कमी पाई जा रही है उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
इसी तरह मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश पर परिवहन आयुक्त एवं जिला कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग के मार्गदर्शन में RTO की टीम के द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर शहर में बिना परमिट के चल रहे ऑटो रिक्शा एवं बिना नंबर प्लेट के ई - रिक्शा को जप्त किया जा रहा है।