किसानों की फसल का सर्वे व क्षति का आकलन कर राहत राशि  देने की घोषणा -
 

क्षति का आकलन कर  राहत राहत राशि देने की घोषणा की -
 
 

File photo

शिवराज सरकार ने ओलावृष्टि से जहां-जहां किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं,उनका तत्काल सर्वे व क्षति का आकलन कर  राहत राशि राहत राशि देने की घोषणा की -

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल 2022 में शुरु हुए बारिश और ओलावृष्टि के दौर में कई जिलों में ओलावृष्टि से जहां-जहां किसान भाई-बहनों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे व क्षति का आकलन कर इसके बाद राहत राशि दी जाएगी। फसल बीमा योजना का लाभ भी मिले इसके निर्देश दिए हैं इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान  ने कलेक्टरों को राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त दल बनाकर सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं ।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी राजगढ़ और गुना जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा कर निर्देशित किया कि किसानों की शिकायत से पहले उनके खेतों में जाकर सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वे कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।