मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का हुआ समापन,विधायक हुए शामिल
 

 

Photo by google

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का हुआ समापन,विधायक हुए शामिल

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक के अंतर्गत जनपद टीकमगढ़ ग्राम पंचायत में 11 दिसम्बर 2024 से शुरू हुए अभियान का 26 दिसम्बर 2024 को हुआ समापन हुआ। इस मौके पर टीकम गढ़ विधायक यादवेन्द्र सिंह बुन्देला हुए सम्मिलित ।

जन कल्याण अभियान के तहत 4 पेशन हेतु आवेदन, खाद्वान्न पर्ची हेतु 02 राजस्व विभाग के 18. कृषि विभाग के 05, पशुपालन विभाग 23. महिला बाल विकास 06, उद्योग विभाग 04, आवास हेतु 340 आवेदन प्राप्त हुए।

 विधायक यादवेन्द्र सिंह ने कहा कि लोग जागरूक होकर सरकारी योजना का लाभ उठाये कार्यकम को जनपद सीईओ आशीष अग्रवाल अखिल भारतीय पंचायत परिषद राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र सिह बुन्देला ने संबोधित किया। कृषि विभाग पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभागों के द्वारा जनता को जानकारी दी गई। 

विधायक यादवेन्द्र सिंह द्वारा 4 संबल कार्ड 5 खाद्वान्न पर्ची, 06 आयुष्मान कार्ड, 02 लाडली लक्ष्मी के स्वीकृत प्रमाण पत्र 02 पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र 01 साईकिल का वितरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में तीन महिलाओ को टीकाकरण भी किया गया। 

इस अवसर पर एसडीओ बी०के संज्ञा सब इंजीनियर जे०पी० यादव, संजय खरे कृषि विभाग, स्नेहदीप यादव पटवारी, पशु पालन गौढ साहब, स्वास्थ्य विभाग मक्खन कुशवाहा, महिला बाल विकास रमाकांति खरे, सिया यादव, शांत कुवँर यादव, पार्वती यादव, खत्री एवं चीना एवं भागवती रामकुर्वेर आशा कार्यकर्ता, कमल सिंह देवेंद्र सिंह, सरपंच पहाडत्री खुर्द सरपंच आलमपुरा सरपंच हजूरीनगर, सरपंच मुन्ना, सरपंच पपावनी, सरपंच रौरई, सरपंच पठा मान सिंह यादव तुलाराम लोधी एवं समस्त ग्राम वासी एवं हितग्राही उपलब्ध रहें।

कार्यकम का संचालन वीरेन्द्र यादव सचिव ने किया सहायक सचिव चंद्रभान लोधी सभी का आभार किया गया।