बालाघाट में 43 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर: सीएम मोहन ने पुलिस और हॉक फोर्स को दी बधाई, कहा- जवानों पर गर्व है  

बालाघाट में 43 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर: सीएम मोहन ने पुलिस और हॉक फोर्स को दी बधाई, कहा- जवानों पर गर्व है  
 

Photo by google

बालाघाट में 43 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर: सीएम मोहन ने पुलिस और हॉक फोर्स को दी बधाई, कहा- जवानों पर गर्व है  

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारे गए 2 इनामी नक्सली को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस जवानों को बधाई दी है। CM मोहन ने कहा कि 29 लाख रुपए के इनामी डिविजनल कमांडर का मारा जाना, अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। दूसरा 14 लाख के इनामी नक्सली को मारना, ये मध्यप्रदेश पुलिस की सजगता को बताता है। 

सीएम मोहन यादव ने बालाघाट जिला पुलिस और फोर्स के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि  पुलिस जवानों की मुस्तैदी से पुलिस की अपनी अलग साख बनी है। इन जवानों पर मध्यप्रदेश सरकार को गर्व है। उन्होंने कहा हम नक्सलाइट मूवमेंट को कभी भी पनपने नहीं देंगे। 3 महीने पहले सरकार बनने के तीसरे दिन ही बड़ा एनकाउंटर हुआ था। सीएम ने कहा जिन जवानों ने शौर्य बहादुरी दिखाई, उनके लिए सरकार खड़ी है। सरकार उनके बारे में विचार करेगी। मेरा उनके प्रमोशन से लेकर अन्य सभी मामलों में पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा यही चीज हमें जनता में विश्वास बढ़ाने की तरफ ले जाती है।