हाईवे पर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटी बंदूक पुलिस ने किया मामला दर्ज…
ग्वालियर मध्य प्रदेश
झांसी हाईवे NH 75 समूदन गांव के समीप एक व्यक्ति की तीन अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर उसकी 12 बोर की बंदूक लूट ली। सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ डकैती अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विजय पुत्र पातीराम जाटव हाईवे रोड पर अपने गांव की ओर लौट रहा था तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोकते हुए 12 बोर की बंदूक छीन ली जिसकी सूचना विजय ने डबरा थाने पहुंच कर दी पुलिस ने विजय पुत्र पातीराम जाटव उम्र 55 साल निवासी ग्राम सेकरा जागीर की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उपरोक्त बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
The post हाईवे पर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटी बंदूक पुलिस ने किया मामला दर्ज… first appeared on saharasamachar.com.