BREAKING : विमान की इमरजेंसी लैंडिंग,40 यात्री घायल -
 

विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले तूफान में फंसा -
 
 

File photo

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 40 यात्री घायल -

दु्र्गापुर। पश्चिम बंगाल के दु्र्गापुर में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा. एक विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले तूफान में फंस गया. विमान के तूफान में फंसने के बाद उसके केबिन का सामान गिरने लगा और इसकी वजह से विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक इस विमान ने मुंबई से दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी. घायल यात्रियों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य 30 घायलों की हालत खतरे से बाहर है। साभार जनता से रिश्ता।