बुंदेलखंड में मचा घमासान पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे की भाजपा में होगी एंट्री -
 

 छोड़ी कांग्रेस,खुरई विधानसभा क्षेत्र से किया प्रतिनिधित्व -
 
 

File photo

बुंदेलखंड में मचा घमासान पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे की भाजपा में होगी एंट्री -

पंकज पाराशर । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। चौबे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ के जिला प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस के सदस्य थे। 

कमल नाथ को भेजे इस्तीफा में चौबे ने उल्लेख किया है कि मैं 30 साल से निरंतर कांग्रेस पार्टी के सेवा कर रहा हूं, परंतु हाल ही में हमारे खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जो बर्ताव हुआ है, उससे मैं व खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता दुखी हैं। 

अत: मैं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभारी जिला टीकमगढ़ व प्रदेश कांग्रेस सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। लंबे समय से भाजपा में जाने की अटकलें चल रही हैं। पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे की भारतीय जनता पार्टी में एंट्री होगी l