सपा को लगा झटका!दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का थामा हाथ -
4 दर्जन कार्यकर्ता सपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया -
Sep 20, 2022, 16:50 IST
File photo
सपा को लगा झटका!दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का थामा हाथ -
उत्तरप्रदेश में वाराणसी नगर निकाय चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के लगभग 4 दर्जन कार्यकर्ता सपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिए हैं।
महानगर कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय की मौजूदगी में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में चले जाने से महा नगर में सपा को झटका लगा है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल,आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
साभार जनसच।