6 IAS अफसरों के तबादला आदेश जारी,गौरव दयाल बने आयुक्त,और जाने कौन कहा -
गौरव दयाल बने आयुक्त,और जाने कौन कहा -
Nov 22, 2022, 17:32 IST

Photo by google
6 IAS अफसरों के तबादला आदेश जारी,गौरव दयाल बने आयुक्त,और जाने कौन कहा -
लखनऊ,22 नवंबर (ए)। यूपी सरकार ने एक बार फिर अयोध्या, अलीगढ़ और बस्ती मंडलों के आयुक्तों सहित छह अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।
इस क्रम में आईएएस गौरव दयाल को अयोध्या मंडल का, योगेश्वर राम मिश्र को बस्ती मंडल का और नवदीप रिणवा को अलीगढ़ मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
इसी तरह आईएएस डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी को विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस जगदीश को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
आईएएस अखण्ड प्रताप सिंह को गृह विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
Asian News Service