रांची:हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

Photo by google
रांची:हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।
रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, कई विशिष्ट अतिथिगण हुए शामिल।
रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 28 नवंबर।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमन्त सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। माननीय राज्यपाल और अन्य अतिथि गणों ने हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।