सरकार बच्चे पैदा करने पर 4.25 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी…

नई दिल्ली जापान में अधिक उम्र बाले लोगो संख्या नवजवानों की अपेक्षा बढ़ते क्रम में है जिसको लेकर सरकार ने घर बसाने के इच्छुक जोड़ों को छह लाख येन यानी करीब 4.25 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग शादी कर जल्द बच्चे The post सरकार बच्चे पैदा करने पर 4.25 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी… first appeared on saharasamachar.com.
 

नई दिल्ली

जापान में अधिक उम्र बाले लोगो संख्या नवजवानों की अपेक्षा बढ़ते क्रम में है जिसको लेकर सरकार ने घर बसाने के इच्छुक जोड़ों को छह लाख येन यानी करीब 4.25 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग शादी कर जल्द बच्चे पैदा करें और देश में तेजी से गिरती जा रही जन्म दर पर काबू पाया जा सके,इसके लिए सरकार अप्रैल से बड़े पैमाने पर इनाम देने का कार्यक्रम शुरू की है

जापान की आबादी करीब 12.68 करोड़ है
पिछले साल जापान में ऐतिहासिक रूप से सबसे कम 8 लाख 65 हजार बच्चों का जन्म हुआ। जन्म की तुलना में मौत का आंकड़ा पांच लाख 12 हजार ज्यादा रहा। यह भी जन्म,मृत्यु में सबसे बड़ा अंतर है। सरकार काे उम्मीद है कि इस साल जन्मदर पिछले साल के 1.42% से कुछ अधिक 1.8% रहेगी। जापान की आबादी करीब 12.68 करोड़ है। जनसंख्या के हिसाब से जापान दुनिया का सबसे बुजुर्ग देश है।

यहां 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर जन्म दर की स्थिति यही रही तो यहां 2040 तक बुजुर्गों की आबादी 35% से ज्यादा हो जाएगी। इस अंतर को पाटने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर यह अभियान शुरू किया है। साभार खबर नेट

The post सरकार बच्चे पैदा करने पर 4.25 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी… first appeared on saharasamachar.com.