BREAKING: SDM,सरई थाना प्रभारी,SDOP देवसर और NDRF टीम से भी किया तेज काम,बाढ़ में बहे लोगों के शव को ढूंढ निकाला

सिंगरौली जिले से महज 70 किलोमीटर दूर सरई क्षेत्र के कोनी पंचायत में चुनईया नदी पार करते समय दो महिला एवं दो किशोरी जंगल से लकड़ी लेकर शायंकाल मे अपने घर की ओर जा रही थी। नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ ने सभी को अपने चपेट में ले लिया,जहां एक बच्ची झाड़ी होने The post BREAKING: SDM,सरई थाना प्रभारी,SDOP देवसर और NDRF टीम से भी किया तेज काम,बाढ़ में बहे लोगों के शव को ढूंढ निकाला first appeared on saharasamachar.com.
 | 
BREAKING: SDM,सरई थाना प्रभारी,SDOP देवसर और NDRF टीम से भी किया तेज काम,बाढ़ में बहे लोगों के शव को ढूंढ निकाला

सिंगरौली जिले से महज 70 किलोमीटर दूर सरई क्षेत्र के कोनी पंचायत में चुनईया नदी पार करते समय दो महिला एवं दो किशोरी जंगल से लकड़ी लेकर शायंकाल मे अपने घर की ओर जा रही थी।

नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ ने सभी को अपने चपेट में ले लिया,जहां एक बच्ची झाड़ी होने के चलते और अपने चतुराई से बच कर बाहर निकल आई घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर घटनास्थल तक पहुंचा लेकिन अन्य को बचाने में असफल रही,जिसके बाद क्षेत्र में हल्ला कोहराम मच गया और अन्य 3 में एक बच्ची व दो महिलाओं की खोजबीन शुरू कर दी गई| जिसमे से एक महिला की लाश बरामद हुई देर रात हो जाने के कारण पुलिस व प्रशासन एक महिला एवं एक बच्ची को खोजने में आसफल रहे।

तरह-तरह के सवाल भी खड़े होने लगे थे कि वहीं प्रशासन सकते में आ गया कि कहीं यहां पर NDRF की टीम को ना बुलाना पड़े लेकिन सुबह होते ही आज एसडीएम देवसर विकास सिंह,सरई थाना प्रभारी संतोष तिवारी व एसडीओपी देवसर प्रियंका पांडे अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व 5 से 6 घंटे बहते पानी मे पानी बहाव की ओर नदी में बचे दोनों की तलाश करते रहे अंतत: रेत में दबे हुए दोनों शवों को खोजने में टीम सफल रही,जिसमे स्थानीय पत्रकार अरुण जायसवाल अनिल द्विवेदी एवं ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा। वही परिजनों को SDM देवसर के द्वारा बताया गया कि मौजा की राशि 4-4 लाख रुपए योजना के तहत दिया जाएगा|।

The post BREAKING: SDM,सरई थाना प्रभारी,SDOP देवसर और NDRF टीम से भी किया तेज काम,बाढ़ में बहे लोगों के शव को ढूंढ निकाला first appeared on saharasamachar.com.