भरे बाजार में ससुराल वालों ने बहू के कपड़े उतरवाए दिए,चुड़ैल बता हुक्का पानी भी कराया बंद

जयपुर : राजस्थान चुरु (Churu) से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक गांव की महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी कंप्लेन में महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उन्हें चुड़ैल कहकर उसे अपमानित किया। इसके बाद उसके साथ The post भरे बाजार में ससुराल वालों ने बहू के कपड़े उतरवाए दिए,चुड़ैल बता हुक्का पानी भी कराया बंद first appeared on saharasamachar.com.
 | 
भरे बाजार में ससुराल वालों ने बहू के कपड़े उतरवाए दिए,चुड़ैल बता हुक्का पानी भी कराया बंद

जयपुर : राजस्थान

चुरु (Churu) से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक गांव की महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस को दी कंप्लेन में महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उन्हें चुड़ैल कहकर उसे अपमानित किया। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी भी गई। जब से इससे भी उनका मन नहीं भरा तो भरे बाजार में उसके कपड़े भी उतरवा दिए गए। पीड़िता ने अब महिला सुरक्षा और परामर्श केंद्र से न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार विक्टिम महिला चुरू जिले की रहने वाली है। 25 साल की विक्टिम महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने उसे डायन और मनहूस करार दिया। इसके बाद उन्होंने उसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया।

पीड़िता की मानें तो जिसने भी उसकी मदद करने की कोशिश की तो उसको और उसके परिवारवालों को भी धमकी दी गई। मदद करने वालों को बदनाम कर दिया ताकि कोई उसकी मदद ना कर सके। पीड़िता अब चूरू में महिला सुरक्षा और परामर्श केंद्र पहुंच गई है।

The post भरे बाजार में ससुराल वालों ने बहू के कपड़े उतरवाए दिए,चुड़ैल बता हुक्का पानी भी कराया बंद first appeared on saharasamachar.com.