कंगना रनौत और बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया

मुंबई महाराष्ट्र मुंबई पुलिस ने कंगना रनोट के खिलाफ राजद्रोह केस में बुधवार को कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को तीसरी बार समन भेजा है। दोनों को 23-24 नवंबर को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा गया है। दोनों के खिलाफ अदालत के आदेश पर 17 अक्टूबर को बांद्रा The post कंगना रनौत और बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया first appeared on saharasamachar.com.
 | 
कंगना रनौत और बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया

मुंबई महाराष्ट्र

मुंबई पुलिस ने कंगना रनोट के खिलाफ राजद्रोह केस में बुधवार को कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को तीसरी बार समन भेजा है। दोनों को 23-24 नवंबर को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा गया है।

दोनों के खिलाफ अदालत के आदेश पर 17 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था।

इससे पहले कंगना को पूछताछ के लिए 26 अक्टूबर और 3 नवंबर को समन भेजकर बुलाया गया था। भाई की शादी में शामिल होने का हवाला देते हुए एक्ट्रेस ने 15 नवंबर के बाद पूछताछ में शामिल होने की बात कही थी। दोनों बहनें फिलहाल हिमाचल में हैं।

स्थानीय अदालत के आदेश पर कंगना के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। दोनों बहनों के खिलाफ एक विशेष समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और एक विशेष समुदाय से जुड़े लोगों को भड़काने का आरोप है।

बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक एवं फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद ने एक याचिका दायर की थी। सैयद ने कंगना के कुछ ट्वीट का हवाला देते हुए याचिका में कहा था।

कंगना पिछले कुछ महीनों से लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का हब बताकर इसका अपमान कर रही हैं। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर और टीवी इंटरव्यू के जरिए वे हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच फूट डाल रही हैं।

सैयद ने आगे आरोप लगाया, उन्होंने बहुत ही आपत्तिजनक ट्वीट किए हैं, जो न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को, बल्कि इंडस्ट्री के कई कलीग्स की भावनाओं को भी आहत करते हैं।साहिल ने सबूत के तौर पर कंगना के कई ट्वीट कोर्ट के सामने रखे हैं।

The post कंगना रनौत और बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया first appeared on saharasamachar.com.