इंदौर: SAF के जवान और पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या,17 वर्षीय बेटी लापता…

इंदौर मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एस.ए.एफ. के एक जवान और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उन दोनों की खून से सनी लाशें उनके घर से बरामद की गईं। मृतक एस.ए.एफ. की 15वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर तैनात था। हैरानी की बात ये है कि The post इंदौर: SAF के जवान और पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या,17 वर्षीय बेटी लापता… first appeared on saharasamachar.com.
 | 
इंदौर: SAF के जवान और पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या,17 वर्षीय बेटी लापता…

इंदौर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एस.ए.एफ. के एक जवान और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उन दोनों की खून से सनी लाशें उनके घर से बरामद की गईं।

मृतक एस.ए.एफ. की 15वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर तैनात था। हैरानी की बात ये है कि कत्ल के बाद से ही मृतक की नाबालिग बेटी भी घर से लापता है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

डबल मर्डर की ये वारदात इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। जहां छोटा बांगड़दा इलाके में मौजूद एक घर से एस.ए.एफ. के आरक्षक ज्योति प्रसाद और उनकी पत्नी नीलम के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

इस दौरान मृतक दंपति की 17 वर्षीय बेटी भी कहीं लापता हो गई। ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम को बेरहमी के साथ चाकू से गोदा गया. इस हत्याकांड का खुलासा गुरुवार की सुबह हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

वहीं मृतक की नाबालिग लड़की को भी तलाश किया जा रहा है। पुलिस इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य जानकारी जुटा रही है।

The post इंदौर: SAF के जवान और पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या,17 वर्षीय बेटी लापता… first appeared on saharasamachar.com.