145 का तबादला: बड़ा फेरबदल 7 SI,13 ASI और 125 प्रधान आरक्षक,आरक्षक शामिल

उज्जैन मध्यप्रदेश दीपावली से पहले उज्जैन पुलिस विभाग में शुद्धिकरण दीपावली से पूर्व पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। तीन साल से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों को हटाते हुए अन्य थाने में तबादला कर दिया गया। इनमें सबसे अधिक 145 प्रधान आरक्षक व आरक्षक शामिल हैं। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने The post 145 का तबादला: बड़ा फेरबदल 7 SI,13 ASI और 125 प्रधान आरक्षक,आरक्षक शामिल first appeared on saharasamachar.com.
 | 
145 का तबादला: बड़ा फेरबदल 7 SI,13 ASI और 125 प्रधान आरक्षक,आरक्षक शामिल

उज्जैन मध्यप्रदेश

दीपावली से पहले उज्जैन पुलिस विभाग में शुद्धिकरण

दीपावली से पूर्व पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। तीन साल से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों को हटाते हुए अन्य थाने में तबादला कर दिया गया। इनमें सबसे अधिक 145 प्रधान आरक्षक व आरक्षक शामिल हैं।

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने रविवार शाम को पांच पेज की तबादला सूची जारी की। 145 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए हैं, जिनमें 7 एसआई, 13 एएसआई व 125 प्रधान आरक्षक व आरक्षक शामिल है। पिछले दिनों जहरीली शराब से हुई मजदूरों की मौत के मामले में खाराकुआं व महाकाल थाने के पुलिसकर्मियों की शराब बनाकर बिकवाने में भूमिका सामने आने के बाद भास्कर ने शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया था।

चार्ज लेने के बाद एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने जिले के सभी थानों में तीन साल से अधिक समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों की सूची बनवाई। रविवार शाम को एडिशनल एसपी अमरेंद्रसिंह चौहान, देहात एएसपी आकाश भूरिया को एसपी कार्यालय में बुलाकर शाम तक सूची को फाइनल किया।

इसके बाद भी पुलिसकर्मी गड़बड़ी करते हैं तो सख्त कार्रवाई होगी। एसपी सभी थानों के पुलिसकर्मियों की मॉनीटरिंग भी करवा रहे हैं। यह भी संकेत दिए गए हैं कि कुछ और भी पुलिसकर्मियों की दूसरी तबादला सूची भी एसपी द्वारा जारी की जाएगी।

The post 145 का तबादला: बड़ा फेरबदल 7 SI,13 ASI और 125 प्रधान आरक्षक,आरक्षक शामिल first appeared on saharasamachar.com.