BJP नेता की निर्मम हत्या कर,अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला किया…

हैदराबाद तेलंगाना खम्मम Khammam जिले के वैरा शहर में भाजपा BJP नेता नेलवेल्ली रामराव की निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने रामाराव पर चाकुओं से हमला किया। इस घटना में बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए खम्मम के सरकारी अस्पताल ले The post BJP नेता की निर्मम हत्या कर,अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला किया… first appeared on saharasamachar.com.
 | 
BJP नेता की निर्मम हत्या कर,अज्ञात लोगों ने  चाकुओं से हमला किया…

हैदराबाद तेलंगाना

खम्मम Khammam जिले के वैरा शहर में भाजपा BJP नेता नेलवेल्ली रामराव की निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने रामाराव पर चाकुओं से हमला किया।

इस घटना में बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए खम्मम के सरकारी अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान रामाराव की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर हेलमेट पहनकर आये और रामाराव पर चाकुओं से हमला किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रामाराव पर हमला वित्तीय लेनदेन के कारण हुआ है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

The post BJP नेता की निर्मम हत्या कर,अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला किया… first appeared on saharasamachar.com.