छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट,तापमान में आई गिरावट
छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
Updated: Jun 8, 2024, 18:52 IST
| 
Photo by google
छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट,तापमान में आई गिरावट
मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख भी बता दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, मानसून 6 जून को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से थोड़ी ही दूर था। लेकिन फिर मानसून रुक गया। वहीं अब अगले दो तीन दिन में मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने बताया कि, 10 जून तक मानसून बस्तर पहुंच सकता है।dainikdarpancg