'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR; उत्पीड़न का लगा था आरोप
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR; उत्पीड़न का लगा था आरोप
Jun 20, 2023, 14:36 IST
| 
Photo by google
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी समय से विवादों में घिरा हुआ है।
दरअसल, शो के कई एक्टर्स ने मेकर्स पर यौन शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पिछले महीने शो की एक पूर्व ऐक्ट्रेस ने असित मोदी, सोहेल रामानी और जतिन बजाज पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने ऐक्ट्रेस का बयान दर्ज कर कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि इन आरोपों को असित मोदी ने बेसलेस बताया था। असित ने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है और इसके लिए वह कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।pariwartantv