BREAKING : 3 पुलिसकर्मियों की हत्या, शिकारियों ने की फायरिंग
File photo
3 पुलिसकर्मियों की हत्या, शिकारियों ने की फायरिंग
गुना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या की खबर सामने आ रही है. एक जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों को काले हिरण के शिकार की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिसकर्मी शिकारियों को पकड़ने के इरादे से थाना आरोन थाना क्षेत्र के सगा बरखेड़ा गांव पहुंचे. जहां शिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी. फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी मारे गए.
मध्यप्रदेश के गुना में-
— MP Congress (@INCMP) May 14, 2022
— शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या की।
“बेहद दु:खद”
शांति का टापू कहे जानेवाला मध्यप्रदेश अब अपराधियों का गढ़ है।
“शवराज का जंगलराज” pic.twitter.com/A0JdZEnjhX
मध्यप्रदेश के गुना में-
— MP Congress (@INCMP) May 14, 2022
— शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या की।
“बेहद दु:खद”
शांति का टापू कहे जानेवाला मध्यप्रदेश अब अपराधियों का गढ़ है।
“शवराज का जंगलराज” pic.twitter.com/A0JdZEnjhX
ये घटना देर रात की बताई जा रही है. जहां शिकारियों के साथ हुईं मुठभेड़ में SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है.
हालांकि अभी तक मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
मध्य प्रदेश | गुना के आरोन थाना क्षेत्र के जंगल में शिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों आरोन थाने के एसआई, हेड कांस्टेबल व आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी: राजीव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक गुना
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2022