MP: कांग्रेस नेता ने खुद पर डाला केरोसीन, MP मंत्री का भी नाम लिया देखें ....

कांग्रेस नेता ने मंत्री का भी नाम लिया -
 
 | 
1

File photo

MP: कांग्रेस नेता ने खुद पर डाला केरोसीन, MP मंत्री का भी नाम लिया देखें ... 

 सागर। मध्यप्रदेश के सागर से  बड़ी खबर प्रकाश में आई है। कांग्रेस नेता कमलेश साहू ने आत्मदाह की कोशिश की है। गढ़ाकोटा के कांग्रेस नेता कमलेश साहू ने अपने ऊपर केरोसीन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेता और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। कांग्रेस नेता को काबू करने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान घंटे भर पुलिस कर्मियों और कांग्रेस नेता के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चला। 

बता दें कि कांग्रेस ने कमलेश साहू को 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में रहली विधानसभा से टिकट दिया था। कमलेश साहू को बीजेपी प्रत्याशी से हार झेलना पड़ा था। दरअसल गढ़ाकोटा में शनिवार को राजस्व अमला अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंचा था। इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता कमलेश साहू पहुंच गये। पहले तो कांग्रेस नेता और राजस्व अमले के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुआ। इसके बाद अतिक्रमण पर कार्रवाई पर कांग्रेस नेता अमले को आत्मदाह की धमकी देने लगे। विवाद के बाद कांग्रेस नेता कमलेश साहू खुद पर केरोसीन उड़ेलने लगे। ये देखते ही पुलिस कर्मी उन्हें ऐसा करने से रोकने लगे। इस दौरान कांग्रेस नेता और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। 

कांग्रेस नेता को काबू करने में पुलिस कर्मियों की हालत पस्त हो गई। इस दौरान घंटे भर पुलिस कर्मियों और कांग्रेस नेता के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चला। कांग्रेस नेता द्वारा खुद पर केरोसीन उड़ेलने को लेकर पुलिस ने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई बाधित करने के लिए ये जानबूझ किया गया है। साभार जनता से रिश्ता।