डिप्टी CM देवड़ा ने कहा,सेनाPM के चरणों में नतमस्तक

 | 
1

Photo by google

डिप्टी CM देवड़ा ने कहा,सेनाPM के चरणों में नतमस्तक

राष्ट्रमत न्यूज, जबलपुर। बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों की जुबान पर कौन सी देवी इस समय बैठी हुई हैं,शायद बीजेपी का हाई कमान भी नहीं जानता। विजय शाह का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया है कि मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हद ही पार कर दी। पूरी भारतीय सेना का अपमान कर दिया। जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को जबलपुर में कहा,प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है। सेना के शौर्य की तारीफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पी.एम मोदी से लेकर अमित शाह तक करते नहीं थक रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है। और मध्यप्रदेश के दो बीजेपी के मंत्री भारतीय सेना की तौहीन करने पर तुले हैं। कांग्रेस कह रही है कि यह भारतीय सेना का अपमान है।

बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही

वे यहां सिविल डिफेंस वालिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उनके बयान को कांग्रेस ने सेना के शौर्य का अपमान बताया। वहीं, बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस देवड़ा के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।विवाद बढ़ने के बाद डिप्टी सीएम ने सफाई दी। कहा, ‘मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है।’ इससे पहले मंत्री शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया था। एमपी हाईकोर्ट ने पुलिस को FIR दर्ज का आदेश दिया। मंत्री इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। इस पर सुनवाई सोमवार को होगी।

डिप्टी सीएम देवड़ा का बयान

 डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा, ‘मन में बहुत क्रोध था। लोग पर्यटक के रूप में घूमने गए थे। वहां धर्म पूछ-पूछकर और महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके उनके सामने पति को गोली मारी। बच्चों के सामने गोली मारी। उस दिन से दिमाग में बहुत तनाव था।जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा और जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन आतंकवादियों ने किया और आतंकवादियों को जिन्होंने पाला, जो पाल रहे हैं उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे।प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे।…और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक…उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए।

 ये सेना का अपमान है-प्रियंका 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है, ‘भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।

  • सुप्रिया श्रीनेत बोलीं: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- इस देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं”। मध्यप्रदेश में BJP के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का यह बयान सेना के शौर्य पराक्रम का घोर अपमान है।
  • राज्यसभा सांसद विवेद तन्खा: आप क्या कह रहे हैं देवड़ा जी। मोदी जी और देश की जनता हमारी वीर सेना के प्रति समर्पित और नतमस्तक है। आप लोग देश की और सुरक्षा एजेंसीज का मनोबल क्यों गिरा रहे हैं।
  • भाजपा पार्टी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल: ‘जैसी नजर होती है, वैसा ही नजरिया हो जाता है। यही हाल कांग्रेसियों का है। न तो उन्हें देश की सेना के प्रति सम्मान है और न ही देश के प्रति। ऐसे में उनके द्वारा इस प्रकार के भाव और उनके भावार्थ ही निकाले जाएंगे।’rashtrmat