उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

 | 
7

Photo by google

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

भोपाल 01 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचकर उपचाररत पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से घायल पुलिसकर्मी के उपचार के संबंध में पूछताछ की तथा समुचित उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान आईजी श्री गौरव राजपूत तथा पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सतना जिले के जैतवारा थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी को गत दिनों गोली मारकर घायल कर दिया गया था।