राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्मदिन पर फलदार पौधों का किया रोपण

शिवराज जी का जीवन मानवता को समर्पित - राज्यमंत्री श्री यादव
 
 | 

Photo by google

राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्मदिन पर फलदार पौधों का किया रोपण 

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के शुभ अवसर पर निवास पर आम एवं कटहल के पौधों का रोपण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन मानवता को समर्पित है। गरीब, बेसहारा एवं कमजोर वर्ग की सहायता कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास में वे सतत अनवरत लगे हुए हैं। धरती माँ की सेवा प्रकृति से प्राप्त कई नेमतों के प्रति कृतज्ञ होने की अभिव्यक्ति है। दैनिक पौधरोपण के संकल्प को अभियान बनाने, जीवनशैली में शामिल करने का सतत आह्वान, श्री चौहान के इसी भाव को प्रदर्शित करता है। 

1

माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या, इसी को अपना मूल मन्त्र बनाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 (नर्मदा जयन्ती) से प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प लिया और इसे सिद्ध भी किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के वृक्षा रोपण के आव्हान ने एक अभिनव जन-आन्दोलन का रूप लिया है और इसमें दिन प्रतिदिन नागरिकों की सहभागिता में वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही लोगों में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार की भावना को भी बल मिल रहा है। यह आचरण ही मानवजाति के सतत संवहनीय विकास का आधार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्मदिन के शुभ अवसर पर राज्यमंत्री श्री यादव ने अपील की है कि हर व्यक्ति अपने जीवन काल में कम से कम एक वृक्ष का रोपण अवश्य करें।