प्रत्येक बूथ पर सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों ने सुनी मन की बात

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम रविवार को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने विशिष्टजनों एवं आम नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री The post प्रत्येक बूथ पर सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों ने सुनी मन की बात first appeared on saharasamachar.com.
 | 
प्रत्येक बूथ पर सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों ने सुनी मन की बात

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम रविवार को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने विशिष्टजनों एवं आम नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना।

भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम को आज अरेरा मंडल, बूथ क्रमांक 205 के बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, श्री विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्री शिवराजसिंह डाबी, श्री अश्विनी राय, मंडल अध्यक्ष श्री मुकुल लोखण्डे, श्री देव राजोरिया सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रदेश सह संगठन महामंत्री ने टैगोर मंडल में सुनी मन की बात

भोपाल के टैगोर मंडल, वार्ड 24 के बूथ क्रमांक 634 में पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी ने पार्टी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ को सुना।

इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरक, जानकारी पूर्ण और पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने टोकियो ओलंपिक को लेकर जो खिलाड़ियां को प्रोत्साहित किया, वहीं मिल्खा सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि किस प्रकार से भारत के ओलंपियन मिल्खा सिंह ने 1964 में देश का नाम रोशन किया था। ऐसे अनेक गरीब खिलाड़ियों का उल्लेख किया जो सामान्य परिवार के होने के बावजूद और अनेक कठिनाईयों से गुजरने के बाद, अपनी मेहनत से भारत से टोकियो ओलंपिक जा रहे हैं।

पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने बताया कि भोपाल के सभी मंडलों के बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना गया। भगत सिंह मंडल के बूथ पर श्री सुमित पचौरी, सेवा सदन में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर कार्यक्रम को सुनने के लिए उपस्थित हुए।

उज्जैन के नागदा में केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचन्द गेहलोत ने रेडियो के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

मंडला के जिला कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, सांसद श्रीमती संपतिया उइके, जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना।


जबलपुर में संभागीय कार्यालय रानीताल में पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद श्री राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिलाध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर, विधायक श्री अशोक रोहाणी, डॉ. जितेन्द्र जामदार, श्री एमके मुद्दीन सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना।


भिण्ड में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष, सांसद श्रीमती संध्या राय प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया, श्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक श्री रसाल सिंह, श्री मथुरा प्रसाद सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।


इंदौर में सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। बूथों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपाल सिंह चावडा, वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री आकाश विजयवर्गीय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, श्री गोपीकृष्ण नेमा, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदीवे, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री कमल वाघेला, श्री घनश्याम शेर, श्रीमती अंजू माखीजा उपस्थित थी।

ग्वालियर में ज़िला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री माया सिंह, श्री रामकृष्ण मंडल, प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, श्री राकेश माहौर, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री विवेक जोशी, श्री रमेश अग्रवाल ने मंडलों में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना|

सागर में 34 मंडल के बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम संपन्न हुआ। पार्टी कार्यालय में सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री प्रदीप लारिया, श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री गोविन्द सिंह राजपूत सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना।

रीवा के पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता, श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, श्रीमती ममता गुप्ता, श्री राजेन्द्र ताम्रकार सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना।होशंगाबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, पिपरिया में जिला अध्यक्ष श्री माधव दास अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री बलराम ठाकुर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल दास दुदानी सहित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

झाबुआ जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री ओम प्रकाश शर्मा, जिला भाजपा मिडिया प्रभारी श्री योगेन्द्र नाहर, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना।

आगर मालवा में जिलाध्यक्ष श्री गोविन्दसिंह बरखेडी, जिला प्रभारी श्री कैलाश कुभंकार, श्री अशोक प्रजापत एवं श्री महेश शर्मा ने भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुना

The post प्रत्येक बूथ पर सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों ने सुनी मन की बात first appeared on saharasamachar.com.