जेल का निरीक्षण : डीआईजी जेल ने Satna केन्द्रीय जेल का किया निरीक्षण

डीआईजी जेल ने Satna केन्द्रीय जेल का किया निरीक्षण
 | 
1

File photo

डीआईजी जेल ने Satna केन्द्रीय जेल का किया निरीक्षण

सतना केंद्रीय जेल का जेल उप महानिरीक्षक (कल्याण) जेल मुख्यालय भोपाल मंशाराम पटेल द्वारा सोमवार को भ्रमण निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा आइसोलेशन वाडे, महिला वार्ड, पृथक कक्ष, पाकशाला, सेक्टर नं. 06, सेक्टर नं0 08, नवीन खण्ड शारदा सेक्टर, गोदावरी सेक्टर, व्ही. सी. कक्ष एवं खुली जेल कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण जेल के दौरान उप महानिरीक्षक ने विभिन्न वार्डा के बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। तदानुसार समस्याओं का निराकरण हेतु जेल के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर बंदियों द्वारा राई नृत्य व दुलदुल घोड़ी नृत्य प्रस्तुत किया गया।

जेल उप महानिरीक्षक ने बंदियों को इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। महिला वार्ड में महिला बंदिनियों के साथ रह रहे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।

डीआईजी जेल ने जेल मे अनुशासन, स्वच्छता, सुन्दरता एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया साथ ही पुष्पदार पौधो को खाली पड़ी जमीन पर विस्तार करने को कहा गया। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक आर.के. चौरे, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक राजकिशोर गुर्जर, अभिमन्यु पाण्डेय, फिरोजा खातून एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।