Cyber Crime: प्रदेश में साइबर क्राइम भी पसार रहा पांव
Sep 19, 2024, 18:03 IST
| 
Photo by google
Cyber Crime: प्रदेश में साइबर क्राइम भी पसार रहा पांव
जागरूक हो रही जनता और पुलिस की मदद से साइबर क्राइम से जुड़े लोगों को पकड़ा भी जा रहा है इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में साइबर क्राइम से जुड़े सबसे अधिक मामले 2020 में दर्ज हुए थे। शातिर मोबाइल फोन पर नए-नए प्रलोभनों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं, तो जानकारी के अभाव में भी लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। प्रदेश में सामने आ रहे साइबर क्राइम के मामलों के पीछे अपराधियों के विभिन्न मोटिव रहे हैं। 2022 में साइबर क्राइम के सबसे अधिक 28 मामले फ्रॉड से जुड़े थे तो 15 मामलों में यौन शोषण मुख्य कारण रहा। दस मामलों में किसी की प्रतिष्ठा को आंच पहुंचाने के लिए साइबर तकनीक का सहारा लिया गया, वहीं पैसों की जबरदस्ती वसूली से जुड़े 14 मामले भी दर्ज किए गए।jsr