अखिल भारतीय पंचायत परिषद के माननीय सदस्य गण कार्य समिति एवं महासमिति ध्यान दें ……..

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के माननीय सदस्य गण कार्य समिति एवं महासमिति ध्यान दें ……..
 | 
1

Photo by google

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के माननीय सदस्य गण कार्य समिति एवं महासमिति ध्यान दें ……..

दिल्ली। अलीगढ़ शहर, वायु मार्ग एवं रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है, लेकिन अभी उड़ान नहीं हो रही है। देश के किसी भी कोने से अलीगढ़, उत्तर प्रदेश दिनांक -19 एवं 20 दिसम्बर 2023 को आयोजित अखिल भारतीय पंचायत परिषद कार्यसमिति एवं महासमिति की बैठक में भाग लेने के लिए जो मा० सदस्य गण पधार रहे हैं उनको रेल मार्ग से अलीगढ़ ज़ं० रेलवे स्टेशन पर उतरना है। 

दक्षिण भारत एवं पश्चिम भारत से पधारने वाले सदस्य मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतर कर बस द्वारा अलीगढ़ पहुँच सकते हैं। उत्तर भारत से पधारने वाले सदस्य दिल्ली में उतर कर बस द्वारा या दिल्ली - लखनऊ जाने वाली शताब्दी या इ एम यू लोकल ट्रेन से अलीगढ़ पहुँच सकते हैं।
पूर्वोत्तर भारत से पधारने वाले सदस्य सीधे अलीगढ़ जंक्शन पर उतरें।

मा०सदस्य गण के ठहरने एवं आतिथ्य सत्कार की व्यवस्था दिनांक -18 दिसम्बर 2023 से कार्यक्रम स्थल सदाची पैरा डाईज रिसार्ट में सायंकाल 4 बजे से रहेगी ताकि मा० सदस्य गण को 19 एवं 20 दिसम्बर की बैठक में  नियत समय पर भाग लेने में कोई असुविधा न हो।

मा० सदस्य गण अधिक जानकारी के लिए श्री अशोक  सिंह जादौन जी अंतरिम अध्यक्ष, अखिल भारतीय पंचायत परिषद एवं (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पंचायत परिषद) श्री महेंद्र कुमार सिंह यादव जी, उपाध्यक्ष, एवं श्री राकेश लोधी जी, महामंत्री अखिल भारतीय पंचायत परिषद से क्रमशः निम्न लिखित मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करें।
श्री जादौन जी मा० अध्यक्ष 9997267273,9456622754
श्री यादव जी मा० उपाध्यक्ष 9837733828, एवं श्री लोधीजी मा० महामंत्री -9760225231
जय पंचायती राज

शीतला शंकर विजय मिश्र
मुख्य महामंत्री ऑल इंडिया पंचायत परिषद
सम्पर्क सूत्र - 9810293982*
21-11-2023