Top Wheat Variety: सर्वाधिक पैदावार देने वाली किस्म करण वंदना (DBW 187) की खेती की सम्पूर्ण जानकारी….

 सर्वाधिक पैदावार देने वाली किस्म करण वंदना (DBW 187) की खेती की सम्पूर्ण जानकारी….
 | 
1

Photo by google

Top Wheat Variety: सर्वाधिक पैदावार देने वाली किस्म करण वंदना (DBW 187) की खेती की सम्पूर्ण जानकारी….

Top Wheat Variety: इस गेंहू की वैरायटी की डिमांड दिनों दिन बढ़ते ही जा रही है। ये है अच्छी वैरायटी की सर्वाधिक पैदावार देने वाली विकसित गेहूं की किस्म, सबसे ज्यादा पैदावार से बनी लोगो की लोकप्रिय, वैसे तो बाजार में गेंहू की कई तरह की वैरायटी उपलब्ध है लेकिन मध्यप्रदेश में सर्वाधिक पैदावार वाली गेंहू की नई किस्म की बात ही कुछ और है। आज हम आपकों गेंहू की इस बम्पर पैदावार करने वाली वैरायटी करण वंदना (DBW 187) की जानकारी देने जा रहे है।

Top Wheat Variety: सर्वाधिक पैदावार देने वाली किस्म करण वंदना (DBW 187) की खेती की सम्पूर्ण जानकारी….

किसानो की आय को चार गुना बढ़ाने वाली गेहूँ की किस्म (Wheat variety that increases farmers’ income by four times)

wheat green 500x300 1

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) लगातार किसानों की आय बढ़ाने के काम कर रहा है। भारत में बहुत से कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों के द्वारा कड़ी मेहनत से किसानों के लिए कई किस्में तैयार की जा रही है। जिससे किसान कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर सके, इसी क्रम में भाकृअनुप- भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल ने गेहूं की एक किस्म विकसित की है। जिसका नाम है करण वंदना (DBW 187 )

जानिए इस गेहू की किस्म की खास बात Know the special thing about this wheat variety

04 zs wheat 210 ab

यह किस्म इसलिए खास है क्योंकि मौजूदा किस्मों जैसे HD 2967, K-0307, HD 2733, K-1006 और DBW-39 की तुलना में इस किस्म की पैदावार बहुत अधिक है। साथ ही इस गेहूं की किस्म को अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं है। 2 3 सिंचाई ही करण वंदना (DBW 187 ) किस्म के लिए काफी है।

Top Wheat Variety: सर्वाधिक पैदावार देने वाली किस्म करण वंदना (DBW 187) की खेती की सम्पूर्ण जानकारी….

64.70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उत्पादन की क्षमता है इस गेहू के किस्म की (This wheat variety has the production capacity of 64.70 quintals per hectare.)

करण वंदना (DBW 187 ) पत्तों के झुलसने और उनके अस्वस्थ दशा जैसी महत्त्वपूर्ण बीमारियों के खिलाफ बेहतर प्रतिरोध करता है। बुवाई के 77 दिनों बाद करण वंदना फूल देती है और 120 दिनों बाद परिपक्व होती है। इसकी औसत ऊँचाई 100 सेमी है जबकि क्षमता 64.70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। 10 में 7.7 अंक और 43.1 लौह सामग्री के साथ इस किस्म की चपाती की गुणवत्ता बहुत बेहतर होती है।

करण वंदना (DBW 187 ) किस्म है काफी लोकप्रिय (Karan Vandana (DBW 187) variety is very popular)

wheat14 800x445 1

गेहूं की खेती के लिए करण वंदना (DBW 187 ) किस्म को को लोकप्रिय बनाने और बढ़ावा देने के लिए भाकृअनुप भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल ने महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर 16 नवंबर, 2018 को जिले के गेहूँ किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 100 किसानों में को प्रशिक्षण दिया गया। करण वंदना के 2.5 किलोग्राम बीज की मिनी किट भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए गए।

ये है उच्च किस्म की गेहूं की किस्म (This is a high quality wheat variety)

110

नवंबर, 2018 के तीसरे सप्ताह में गेहूँ की बुआई की गई। किसानों ने खेत में उर्वरकों की अनुशंसित खुराक (150:60: 40 किलोग्राम एनपीके/हेक्टेयर) लगाई और दो बार सिंचाई की। फसल के मौसम (सीजन) के दौरान दो बार मैन्युअली हाथ से निराई की। 10 अप्रैल, 2019 को 266 मी 2 ( 82.52 क्विंटल / हेक्टेयर) के छोटे क्षेत्र से 220 किलोग्राम गेहूँ के उच्च पैदावार का लाभ मिला।

Top Wheat Variety: सर्वाधिक पैदावार देने वाली किस्म करण वंदना (DBW 187) की खेती की सम्पूर्ण जानकारी….

करण वंदना (DBW 187 ) किस्म से सम्बंधित जानकारी के लिए इस नंबर पर कॉल करे (For information related to variety Karan Vandana (DBW 187) call on this number)

wheat cultivation 2 1

किसान करण वंदना (DBW 187 ) किस्म से सम्बंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-180-1891 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 से लेकर शाम 5 बजे तक ले सकते हैं।साभार - betul samachar