कांग्रेस के वादों से असंतुष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा ज्वाइन किया

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ जिला अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल हुआ पूरा। पोटकेबिन में लगी आग की हो निष्पक्ष जांच। भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति और कांग्रेश के झूठे वादे से त्रस्त होकर किरंदुल मंडल के कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित 20 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष चैतराम अट्टामी जी के अध्यक्षी कार्यकाल The post कांग्रेस के वादों से असंतुष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा ज्वाइन किया first appeared on saharasamachar.com.
 | 
कांग्रेस के वादों से असंतुष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा ज्वाइन किया

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

जिला अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल हुआ पूरा। पोटकेबिन में लगी आग की हो निष्पक्ष जांच। भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति और कांग्रेश के झूठे वादे से त्रस्त होकर किरंदुल मंडल के कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित 20 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष चैतराम अट्टामी जी के अध्यक्षी कार्यकाल का आज एक वर्ष पूर्ण हुआ। इस दौरान उनके सम्मान हेतु भाजपा जिला कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई थी ।

कांग्रेस के वादों से असंतुष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा ज्वाइन किया

इसी दौरान किरंदुल मंडल के मंडल उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीरा तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित 20 लोगों ने जिनमे शैलेष कुमार, अशोक मिश्रा, रामनवल दुबे, दिनेश दीक्षित, राजू राव, हरिदास राय,बी. श्रीदास राव, बी . सरिता, वीरेन्द्र गुप्ता, प्रदीप कश्यप, सुशांत कुमार, सुमित, छोटू, राहुल, राजेश कुमार साहू, सुरेश, पुष्कर, श्याम बिहारी यादव, रोशन बिहारी, सुंदर कौर का नाम शामिल है भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा जिला महामंत्री संतोष गुप्ता एवं धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नव सम्मिलित लोगों का सदस्यता फार्म भरवाया गया। फिर जिला अध्यक्ष द्वारा बीजेपी पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि उनके एक वर्ष के कार्यकाल किन कठिन परिस्थितियों से गुजरा। जिला अध्यक्ष अट्टामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से कठिन परिस्तिथियों का सामना भी आसान रहा।

उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करते ही नगरी निकाय का चुनाव शुरू हुआ हालांकि पूर्व का काफी अनुभव था जिसके चलते भाजपा को एक पालिका और नगर पंचायत में जीत हासिल हुई। वहीं पंचायत स्तरीय चुनाव में भी हम आगे रहे। चुनाव के तुरंत बाद ही संघठन को और मजबूत करने अभियान चलाने के दौरान ही हमारे सामने कोरोना महामारी का कहर जिले में ही नहीं अपितु पूरे देश और विश्व में फैल गया। इन कठिन परिस्थितियों में भी स्वयं और पदाधिकारियों के संक्रमित होने के बावजूद भी हिम्मत न हारते हुए लोगों के लिए सुविधा की व्यवस्था जमीनी स्तर पर पार्टी निर्देशानुसार करते रहे।

उन्होंने कहा कि आज मेरे पास बेहतर टीम तैयार हो गई है और मैं अपनी टीम के साथ संगठन को जिले में मजबूती से स्थापित करूंगा साथ ही पूर्ण आशा के साथ कहता हूं कि आगामी समय मे दंतेवाड़ा भाजपा का विधयाक और प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अट्टामी ने पोटा केबिन में लगी आग मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पोटा केबिन में लगी आग की घटना पर विद्युत विभाग द्वारा शार्टसर्किट का न होना बताना कई संदेह को जन्म देता है।

उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना को शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा था जबकि विद्युत विभाग ने अपनी जांच में इसे सिरे से खारिज कर दिया है। घटना के तुरंत बाद ही इस प्रकार का बयान की बांस के बने पोटा केबिन सुरक्षित नहीं हैं पूरे जिले के पोटाकेबिनों का पक्का निर्माण करवाने की बात कहना निर्माण कार्यों में पैसे बनाने का खेल जैसे संदेह को जन्म देता है। जो पोटाकेबिन 15 सालों से सुरक्षित थे वे अचानक कैसे असुरक्षित लग रहे हैं। भाजपा शासन में इन्ही पोटाकेबिनों से हजारों बच्चों ने सुरक्षित शिक्षा ग्रहण किया। आज एक पोटकेबिन में आग लगती है और पूरे जिले के पोटाकेबिनों को असुरक्षित बताया जा रहा है। जिला अध्यक्ष अट्टामी ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस घटना की महिस्ट्रीयल या स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए।

साथ ही नुकसान सामग्रियों का आंकलन बारीकी से होनी चाहिए। उन्होंने आगजनी में नुकसान संमग्रियों का खरीदी बिल, स्टॉक, आर्डिट रिपोर्ट का जिला स्तरीय प्रपत्रो से मिलान किये जाने की बात कही है। साथ ही बच्चों के स्कूल खुलने से पहले पोटाकेबिन की मरम्मत हो जानी चाहिए ताकि बच्चों बच्चा हुआ सत्र व्यर्थ न हो। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने नए सदस्यता ग्रहण किये भाजपाइयों, कार्यकर्ताओं को दिवाली की बधाई दी एवं संगठन में मजबूती लाने कड़ी मेहनत करने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा के सत्यजीत चौहान, मुकेश शर्मा, सतीश प्रेमचंदानी, नंदलाल मुडामी, रामु नेताम, श्रवण कडती, खिरेंद्र ठाकुर, कुणाल ठाकुर,श्रीमति मीरा तिवारी, श्रीमती कमला नाग, श्रीमती सुनीता भाष्कर, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती उर्मिला तामो

भाजपा आई टी सेल जिला संयोजक श्कृष्ण कांत शिवहरे सहित मंडल पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित जनपद सदस्य, निर्वाचित नगरीय निकाय पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The post कांग्रेस के वादों से असंतुष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा ज्वाइन किया first appeared on saharasamachar.com.