कुएं में गिरे किशोर को बचाने पहुंचे 40 लोग मुंडेर धंसने से कुएं में गिरे,कई मौत की आशंका

भोपाल,मध्यप्रदेश विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील के माहागोर ग्राम पंचायत के लाल पठार में कुए में 16 साल के किशोर के गिरने के बाद उसे बचाने पहुंचे 40 से 50 लोग भी कुएं की मुंडेर धसकने से कुए में जा गिरे। इसके बाद 20 लोगों को निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के The post कुएं में गिरे किशोर को बचाने पहुंचे 40 लोग मुंडेर धंसने से कुएं में गिरे,कई मौत की आशंका first appeared on saharasamachar.com.
 | 
कुएं में गिरे किशोर को बचाने पहुंचे 40 लोग मुंडेर धंसने से कुएं में गिरे,कई मौत की आशंका

भोपाल,मध्यप्रदेश

विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील के माहागोर ग्राम पंचायत के लाल पठार में कुए में 16 साल के किशोर के गिरने के बाद उसे बचाने पहुंचे 40 से 50 लोग भी कुएं की मुंडेर धसकने से कुए में जा गिरे। इसके बाद 20 लोगों को निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद प्रभारी मंत्री को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। देर रात तक लोगों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी थी। स्थिति तब बिगड़ गई जब घटनास्थल पर दोबारा बड़ा हादसा हो गया। रेस्क्यू कर रहे एसडीआरएफ की टीम एवं कुछ पुलिसकर्मी मिट्टी सरकने से कुएं में गिर गये।

कुएं में गिरे किशोर को बचाने पहुंचे 40 लोग मुंडेर धंसने से कुएं में गिरे,कई मौत की आशंका

बताया गया कि कुएं में पानी भरने गए किशोर संदीप परिहार के गिरने की जानकारी के बाद उसे खोजने पहुंचे लोग कुएं की गाडर (मुंडेर) की इस छत पर चढ़ गए। भीड़ के दबाव के कारण दोनों तरफ की छत कुएं में गिर गई। इसके चलते छत पर खड़े लोग भी कुएं के पानी में जा गिरे। मुख्यमंत्री ने गंज बासौदा घटना की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की सूचना के बाद कहा कि विदिशा ज़िले के गंजबासौदा थानांतर्गत कुछ लोगों के कुएँ में गिरने की प्रारंभिक सूचना मिली है। घटनास्थल पर एसडीएम उपस्थित हैं। मेरे निर्देश पर ज़िला कलेक्टर व एसपी भी पहुँचे हैं। प्रशासन की टीम तत्परता के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई है। मैंने सीएस, डीजीपी और एसडीआरएफ डीजी से बात की है। घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना हो गई है। कमिश्नर एवं आईजी भी रवाना हो गए हैं। मैं लगातार स्थिति का जायज़ा ले रहा हूँ और लाइव कॉन्टैक्ट में हूँ। घटनास्थल पर प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को भी रवाना किया गया है।

कुएं में गिरे किशोर को बचाने पहुंचे 40 लोग मुंडेर धंसने से कुएं में गिरे,कई मौत की आशंका

गंजबासौदा हादसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मुआवजे का ऐलान.। अब तक हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख रु और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान।

सीएम शिवराज लगातार कर रहे है घटना की सतत निगरानी।

राहुल गांधी ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त किया है।

The post कुएं में गिरे किशोर को बचाने पहुंचे 40 लोग मुंडेर धंसने से कुएं में गिरे,कई मौत की आशंका first appeared on saharasamachar.com.