गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवको, पुलिस अधिकारियों, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

उमरिया मध्य प्रदेश उमरिया 26 जनवरी – मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों , पुलिस अधिकारियों , समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। नारी सम्मान अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु केजी पाण्डेय निवासी झिरिया मोहल्ला उमरिया तथा दुर्गा पनिका पति राजा पनिका वार्ड क्रमांक 2 मुण्डी खोली थाना नौरोजाबाद को The post गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवको, पुलिस अधिकारियों, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित first appeared on saharasamachar.com.
 | 
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवको, पुलिस अधिकारियों, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया 26 जनवरी – मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों , पुलिस अधिकारियों , समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। नारी सम्मान अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु केजी पाण्डेय निवासी झिरिया मोहल्ला उमरिया तथा दुर्गा पनिका पति राजा पनिका वार्ड क्रमांक 2 मुण्डी खोली थाना नौरोजाबाद को सम्मानित किया गया। इसी तरह ग्राम मरदरी निवासी गजरूप सिंह तेकाम जिन्होने रंग भूमि निर्माण के लिए भूमि दान की को सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार संध्या रावत, नायब तहसीलदार अभिषेक पाण्डेय, कोविड 19 के नोडल अधिकारी अनिल सिंह, नवोदय विद्यालय दुब्बार पाली के प्रताप सिंह राठौर जिन्होंने 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक , कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा राखी शुक्ला तथा रिजनल स्तरीय केरला उत्सव 2020 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिचा रश्मि यादव को सम्मानित किया गया। इसी तरह सेवा निवृत्त स्काउट शिक्षक बसंत प्रसाद शर्मा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास राज नारायण सिंह, समूह प्रेरक सदस्य निधि मिश्रा , समूह प्रेरक सदस्य पन्ना लाल रजक , बैंक सखी अहिल्या जायसवाल, कुमकुम सहायता समूह कछराटोला को नर्सरी कार्य हेतु , शक्ति स्व सहायता समूह कुमुर्दु को गौशाला संचालन हेतु , मान्सी स्व सहायता समूह हडहा को गौशाला संचालन हेतु , कोविड 19 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले शंकर लाल यादव वाहन चालक नगर पालिका उमरिया, सफाई संरक्षक जीतेंद्र एवं बबलू , राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार में चयनित होने वाले बडवार चंदिया विकासखण्ड करकेली के कृषक अनुराग शुक्ला को सम्मानित किया गया।

पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य हेतु सहायक यंत्री राजवर्धन सिंह चंदेल, नगर निरीक्षक उमरिया राकेश उइके, सुन्द्रेश मरावी, विजय शुक्ला, अनिल मरावी, चंद्रशेखर यादव, स्टेनो देवा मानें, अभिषेक रंगेला, राधे श्याम मिश्रा, शरद खम्परिया, राघवेंद्र तिवारी, शरद श्रीवास्तव, सरिता ठाकुर, विजय कोरचा, राजभान धुर्वे, सत्यदेव यादव, वीरेंद्र यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अंगद प्रसाद शर्मा, वैशाली डोंगरे, उषा परस्ते, एकता कोरी, सुभाष यादव, दीनानाथ सिंह, दिनेश तिवारी, पुरूर्षोत्तम गर्ग, अमर बहादुर सिंह, उपेंद्र सिकरवार, ओम प्रकाश द्विवेदी, राम शरण अहिरवार तथा उपयंत्री मनीष सूत्रकार को सम्मानित किया गया।

The post गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवको, पुलिस अधिकारियों, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित first appeared on saharasamachar.com.