जबलपुर की सुरभि मुले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

6 घंटे 17 मिनट में गीता के 18 अध्याय एवं 700 श्लोकों को अर्थ सहित सुनाया जबलपुर, गीता में कहा गया है कि मनुष्य जैसा कर्म करता है वैसा ही फल पाता है. यही वजह है कि संस्कारधानी जबलपुर की बेटी सुरभि मुले ने अपने कर्म और मेहनत के बल पर आज एक ऐसा कीर्तिमान The post जबलपुर की सुरभि मुले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज first appeared on saharasamachar.com.
 | 
जबलपुर की सुरभि मुले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

6 घंटे 17 मिनट में गीता के 18 अध्याय एवं 700 श्लोकों को अर्थ सहित सुनाया

जबलपुर, गीता में कहा गया है कि मनुष्य जैसा कर्म करता है वैसा ही फल पाता है. यही वजह है कि संस्कारधानी जबलपुर की बेटी सुरभि मुले ने अपने कर्म और मेहनत के बल पर आज एक ऐसा कीर्तिमान बना दिया है जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा, सुबह 8 बजकर 15 मिनट से सुरभि ने श्रीमदभागवत गीता का पाठ अर्थ सहित सुनाना शुरू किया था। खास बात ये है कि सुरभि को छठवें अध्याय के बाद ब्रेक लेना था। पर वो रुकी नहीं और लगातार गीता का पाठ करते हुए आठवें अध्याय पर पहुंच गईं। तब निर्णायकों ने सुरभि को बीच में रुककर पानी पीने के लिए कहा। सुरभि की लगन और गीता का अर्थ सहित कंठस्थ पाठ देकर इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स निर्णायक भी अचरच में थे। मात्र 15 साल की उम्र में सुरभि मुले ने 6 घंटे 17 मिनट में गीता के 18 अध्याय अर्थ सहित सुना कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सुबह से कुछ भी खाया नहीं : गौरतलब है कि शहर की सुरभि मुले श्रीमदभगवत गीता का निरंतर अर्थ सहित पाठ करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया हैं। सुरभि के पिता अखिल मुले ने बताया कि गुरुवार को सुरभि का उपवास रहता है। तो सुबह से कुछ भी खाया नहीं है। अभी जब निर्णायकों ने जोर दिया तब से एक केला खिलाया है। सुरभि के इस शानदार प्रदर्शन से जबलपुर शहर का नाम एक बार फिर विश्व पटल पर अंकित हो गया है।

आज के इस दौर में जहां लोग अपनी भागादौड़ भरी दिनचर्या में इसका पाठ करने के लिए आसानी से वक्त नहीं निकाल पाते हैं, वहीं जबलपुर की बेटी सुरभि ने श्रीमद्भागवत गीता को महज 6 घंटे 17 मिनिट में अर्थ समेत व्याख्या कर सभी को हैरत में डाल दिय है.दसवीं की छात्रा सुरभि मुले 8 वर्ष की उम्र से अपनी दादी विजया मुले से भगवत गीता को अर्थ सहित पढ़ना सीख रही हैं। छात्रा गीता 18 अध्यायों के 700 श्लोकों को निरंतर सुना सकती है। वो भी प्रत्येक श्लोक के अर्थ के साथ। सिद्धार्थ गौतम आइएएस अकेडमी स्नेह नगर चौक में सुबह 8 बजे से 2 बजे के बीच 6 घंटे 17 मिनट में सबसे युवा प्रतिभागी के रूप में यह कीर्तिमान बनाया गया है।

जहां नागपुर से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की डॉ. पुनीता धोटे निरीक्षण के लिए मौजूद हैं। साथ ही दिल्ली से भी लगातार निरीक्षण हो रहा है। इस कीर्तिमान को बनाने की यह कोशिश फेसबुक पर लाइव भी प्रसारित किया गया।

The post जबलपुर की सुरभि मुले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज first appeared on saharasamachar.com.