दैनिक भास्कर पर इनकम टैक्स विभाग की रेड के विरोध में संसद के दोनों सदन स्थगित

राज्यसभा में विपक्ष ने भास्कर ग्रुप पर छापे के विरोध में नारेबाजी की,लोकसभा में भी हंगामा;दोनों सदन स्थगित मानसून सत्र में भास्कर ग्रुप पर सरकारी दबिश का मुद्दा विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया है। विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में भास्कर ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग के छापों का विरोध किया और नारेबाजी की। इसके बाद The post दैनिक भास्कर पर इनकम टैक्स विभाग की रेड के विरोध में संसद के दोनों सदन स्थगित first appeared on saharasamachar.com.
 | 
दैनिक भास्कर पर इनकम टैक्स विभाग की रेड के विरोध में संसद के दोनों सदन स्थगित

राज्यसभा में विपक्ष ने भास्कर ग्रुप पर छापे के विरोध में नारेबाजी की,लोकसभा में भी हंगामा;दोनों सदन स्थगित

मानसून सत्र में भास्कर ग्रुप पर सरकारी दबिश का मुद्दा विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया है। विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में भास्कर ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग के छापों का विरोध किया और नारेबाजी की।

इसके बाद सदन दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में भी हंगामा हुआ, यहां फोन टैपिंग और जासूसी का मुद्दा भी उठा। लोकसभा को भी 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने सरकारी मिसमैनेजमेंट की असल तस्वीर रखने वाले दैनिक भास्कर ग्रुप के कई दफ्तरों पर गुरुवार तड़के इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। विभाग की टीमें दिल्ली,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दफ्तरों पर पहुंची है और कार्रवाई जारी है।

कांग्रेस बोली– सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिश भास्कर ग्रुप पर दबिश के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ये देश के सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिश है। उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छापे मीडिया को डराने का प्रयास हैं।

कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने पेगासस मामले पर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। साथ ही किसान आंदोलन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रताप सिंह बाजवा ने नियम 267 के तहत निलंबन का नोटिस दिया है। भाकपा के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने भी राज्यसभा में राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार के जवाब के खिलाफ विशेषाधिकार प्राप्त प्रस्ताव नोटिस पेश किया कि ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण किसी की मृत्यु नहीं हुई है। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने किसान विरोधी विधेयक के खिलाफ किसानों के लंबे आंदोलन के बारे में चर्चा के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है और सरकार को इसे वापस लेने का निर्देश दिया है।

जासूसी मामले में आईटी मंत्री देंगे जवाब

वहीं राज्यसभा में पेगासस जासूसी मामले में आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव बयान देंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज दोपहर 2 बजे संसद में बोलेंगे। जासूसी मामले में कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेरने का प्लान तैयार कर रही है। राज्यसभा में पेगासस और आक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत के मामले पर हंगामे के आसार हैं।

भोपाल,जयपुर और अहमदाबाद के ठिकानों पर एक साथ कार्यवाही

भोपाल दैनिक भास्कर समूह के देशभर में फैले कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक साथ छापेमारी की। इनमें भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद के दफ्तर भी शामिल हैं। भोपाल के ई-1 अरेरा कॉलोनी स्थित भास्कर के मालिक के बंगले पर भी कार्रवाई जारी रही, वहीं दफ्तर में कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया गया था।

दैनिक भास्कर समूह के देशभर में फैले कई दफ्तरों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर छापे मारे हैं। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम प्रेस कांप्लेक्स समेत आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद हैं। इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है। ई-1 अरेरा कालोनी स्थित भास्कर समूह के मालिक के घर पर भी कार्रवाई जारी थी। वहीं प्रेस काम्पलेक्स स्थित हेड आफिस में सुबह ड्यूटी पर गए कई कर्मचारियों को भीतर जाने से रोक दिया गया। वे दफ्तर के बाहर ही इंतजार करते देखे गए।

भोपाल समेत जयपुर, अहमदाबाद के कार्यालयों पर भी कार्रवाई जारी है। इन छापों को दिल्ली और मुंबई की टीम संचालित कर रही है। छापे की सूचना के बाद अखबार की डिजिटल टीम को घर से ही काम करने के लिए कह दिया गया है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है।

राजस्थान में भी छापे जारी

उधर,आयकर विभाग ने भास्कर समूह के राजस्थान स्थित दफ्तर पर भी छापे मारे हैं। जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित मुख्यालय पर टीम पहुंची है। जयपुर हेड आफिस पर कार्रवाई चल रही है। यहां आयकर विभाग के करीब 35 अधिकारी दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं।

The post दैनिक भास्कर पर इनकम टैक्स विभाग की रेड के विरोध में संसद के दोनों सदन स्थगित first appeared on saharasamachar.com.