भाजपा नेताओं के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाय

बुरहानपुर मध्यप्रदेश अजयसिंह रघुवंशी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बुरहानपुर ने भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की पुलिस अधीक्षक से मांग की है। पूरे प्रदेश में सब कुछ बन्द है तब भाजपा को इस प्रकार से सार्वजनिक धरना प्रदर्शन की छूट देना कोरोना महामारी को ओर तेजी से फैलने का खुला निमंत्रण है। प्रदेश में The post भाजपा नेताओं के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाय first appeared on saharasamachar.com.
 | 
भाजपा नेताओं के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाय

बुरहानपुर मध्यप्रदेश

अजयसिंह रघुवंशी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बुरहानपुर ने भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की पुलिस अधीक्षक से मांग की है।

पूरे प्रदेश में सब कुछ बन्द है तब भाजपा को इस प्रकार से सार्वजनिक धरना प्रदर्शन की छूट देना कोरोना महामारी को ओर तेजी से फैलने का खुला निमंत्रण है।

प्रदेश में सभी जिलों के कलेक्टर एव जिला मजिस्ट्रेट द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए गए है,जिसके अंतर्गत “”टोटल लॉक डाउन/कोरोना कर्फ्यू “” लागू किया गया है।इसमें शादी विवाह सहित समस्त समाजिक/राजनीतिक/खेलकूद/मनोरंजन /शैक्षणिक/सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजनों को पूर्णता प्रतिबंधित किया गया है।इस तरह के आयोजनों के लिए पूर्व में जारी सभी अनुमती तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।

इस प्रकार के आदेश के प्रभावशील रहते हुए भाजपा के धरना प्रदर्शन पर कोई रोक ना लगाई जाना ओर उनके कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना गंभीर मामला है,जिसके लिए धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों पर तत्काल मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने विकराल रूप ले लिया है। अतः धरने में शामिल समस्त भाजपा नेताओं पर कर्फ्यू उल्लंघन करने के लिए धारा 188,295 भादवि का प्रकरण दर्ज करें।

The post भाजपा नेताओं के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाय first appeared on saharasamachar.com.