राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने किया वृक्षा रोपण

मऊगंज,रीवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सद् भावना कांग्रेस, सेवादल एवं किसान कांग्रेस ने शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में वृक्षारोपण कर राहुल गांधी जी का जन्म दिवस मनाया। राहुल गांधी ने समय-समय पर कोरोना एवं कोरोना से ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे को उठाया था। आज देश में शुद्ध The post राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने किया वृक्षा रोपण first appeared on saharasamachar.com.
 | 
राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने किया वृक्षा रोपण

मऊगंज,रीवा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सद् भावना कांग्रेस, सेवादल एवं किसान कांग्रेस ने शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में वृक्षारोपण कर राहुल गांधी जी का जन्म दिवस मनाया। राहुल गांधी ने समय-समय पर कोरोना एवं कोरोना से ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे को उठाया था।

आज देश में शुद्ध ऑक्सीजन लोगों को नहीं मिल पा रही है जिसका मुख्य कारण है कि पृथ्वी पर से पेड़ पौधों को काटा जा रहा है जिससे हमारा पर्यावरण असंतुलित हो गया है आज जरूरत है सभी को संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण करने की ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम शुद्ध ऑक्सीजन दे सके। इसीलिए मऊगंज में सद् भावना कांग्रेस रीवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजू सिंह सेंगर के नेतृत्व में शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में राहुल गांधी जी का जन्म दिवस नीम,अमलतास, कदम एवं सिरस के पौधे लगाकर मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सद् भावना कांग्रेस रीवा ग्रामीण अध्यक्ष राजू सिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष कृष्णदास चौरसिया दादू, सद् भावना कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मऊगंज शशी भाई पटेल, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मऊगंज संजीव गुप्ता, प्रदीप कुमार शुक्ला, सूरज पांडेय,हर्षित द्विवेदी, सिद्धांत पांडेय, सुधांशु पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

The post राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने किया वृक्षा रोपण first appeared on saharasamachar.com.