लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसा उप चुनाव,सरकार रहेगी कि नहीं तय होगा,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

भोपाल मध्यप्रदेश मैं लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसे उप चुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनाव से मौजूदा सरकार रहेगी कि नहीं रहेगी यह तय होगा। यह बात स्वयं शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि मैं अभी टेंपरेरी मुख्यमंत्री हूं परमानेंट करने के लिए मुझे चुनाव जिताईये। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में सरकार रहेगी The post लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसा उप चुनाव,सरकार रहेगी कि नहीं तय होगा,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह first appeared on saharasamachar.com.
 | 
लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसा उप चुनाव,सरकार रहेगी कि नहीं तय होगा,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

भोपाल मध्यप्रदेश

मैं लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसे उप चुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनाव से मौजूदा सरकार रहेगी कि नहीं रहेगी यह तय होगा। यह बात स्वयं शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि मैं अभी टेंपरेरी मुख्यमंत्री हूं परमानेंट करने के लिए मुझे चुनाव जिताईये। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में सरकार रहेगी या जाएगी यह चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा।

28 में से 27 ऐसे उम्मीदवार बन गए हैं जो कांग्रेस से जाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

लगभग पौने दो साल पहले भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ बैनर, पोस्टर लगाकर विरोध किया था। बेईमान तथा भ्रष्ट भी कहा था लेकिन अब वही भाजपा के उम्मीदवार बन गए। ऐसी परिस्थिति में इन उम्मीदवारों और शिवराज सिंह जी को यह डर लगा हुआ है कि शायद भाजपा के कार्यकर्ता इन दलबदलू उम्मीदवारों के पक्ष में विचार न कर ले। इसलिए भाजपा ने चुनाव का जिम्मा सरकारी अधिकारी कर्मचारी और पुलिस पर सौंप दिया है।

लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसा उप चुनाव,सरकार रहेगी कि नहीं तय होगा,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

सुमावली क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई जिसका ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। जिसमें उम्मीदवार मां बहन की गालियां दे रहा है। इसी तरह से कुछ और लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने को कह रहे है। यह सारी शिकायते हमने चुनाव आयोग से की है हमे उम्मीद है चुनाव आयोग इस पर कार्यवाही करेगा। हम ने चुनाव आयोग से अनुरोध भी किया है कि कार्यवाही से हमें भी सूचित किया जाए।

सांवेर में आकाश विजयवर्गीय पैसे बांट रहे हैं, करेरा में जसवंत जाटव कह रहे हैं वोट नहीं दिया तो गर्दन मरोड़ दूंगा। इस तरह की शिकायतें हमारे पास आई है। इसलिए हमने चुनाव आयोग में शिकायत की है।

कांग्रेस पार्टी के 26 विधायकों ने तो लोकतंत्र बेच दिया लेकिन हमे यह विश्वास है कि मध्यप्रदेश का प्रशासकीय तंत्र माननीय मुख्य सचिव से लेकर चपरासी तक तथा डीजीपी से लेकर सिपाही तक अपने आपको नहीं बेचेगा। अन्यथा हम लोगों को ऐसे सारे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बना रहे हैं।

उपचुनाव में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि उपचुनाव में दिग्विजय सिंह की भूमिका है कि भाजपा को हराओ ओर कांग्रेस को जिताओ।

बाईट – दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद।

The post लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसा उप चुनाव,सरकार रहेगी कि नहीं तय होगा,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह first appeared on saharasamachar.com.