वरिष्ठ नेता विजेश लुणावत का निधन,मुख्यमंत्री,सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शोक संवेदना व्यक्त

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत के निधन पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी नेताओं ने श्री लुणावत के निधन को भाजपा की अपूरणीय क्षति बताया है। वरिष्ठ नेता श्री विजेश लुणावत पार्टी के प्रदेश The post वरिष्ठ नेता विजेश लुणावत का निधन,मुख्यमंत्री,सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शोक संवेदना व्यक्त first appeared on saharasamachar.com.
 | 
वरिष्ठ नेता विजेश लुणावत का निधन,मुख्यमंत्री,सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शोक संवेदना व्यक्त

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत के निधन पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी नेताओं ने श्री लुणावत के निधन को भाजपा की अपूरणीय क्षति बताया है।

वरिष्ठ नेता श्री विजेश लुणावत पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मुख्य प्रवक्ता एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहें। साथ उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभाली यही। उनके निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री थावरचन्द्र गेहलोत, श्री प्रहलाद पटेल, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री पी. मुरलीधर राव, सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे, श्री बिशेश्वर टुडू,पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्री ओमप्रकाश धु्रर्वे,राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद श्री सुधीर गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम वर्मा, श्री प्रभात झा, डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद श्री राकेश सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

अपने कार्य के प्रति श्री लुणावत में असीम समर्पण और निष्ठा थी : शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी श्री विजेश लुणावत जी के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूँ। यह मध्यप्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे साथी विजेश लूनावत जी एक समर्पित जनसेवक थे। असमर्थों के जीवन में मुस्कान लाने और प्रदेश की प्रगति के लिए जीवन की अंतिम सांस तक कार्य करते रहे। अपने कार्य के प्रति उनमें असीम समर्पण और निष्ठा थी। आज हमने अपने एक सच्चे साथी को खो दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।

संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता थे विजेश जी : नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विजेश जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार सुनकर स्तब्ध हूँ। श्री लुणावत जी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों का सदैव गंभीरता व ईमानदारी से निर्वहन किया। ऐसे युवा साथी का अचानक अनंत लोक की यात्रा पर चले जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें।

विजेश भाई,मिलने का वादा कर कहां चले गए : कैलाश विजयवर्गीय

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री विजेश लुणावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समझ ही नहीं पा रहा हूं कि इतना कर्मठ, यारबाज,कुशल संगठक किसी बीमारी की चपेट में कैसे आ गया? वे तो कभी कोई लड़ाई नहीं हारे, तब कमबख्त कैंसर कैसे हावी हो गया। मप्र भाजपा के बीते दो दशक में ऐसा कोई काम नहीं, जिसमे वे शरीक न हों। चुनाव और मीडिया प्रबंधन में वे बेजोड़ थे। वे एकसाथ परदे के आगे और पीछे दमदार भूमिका निभाते थे। श्री विजेश जी मीडिया,भाजपा,प्रशासन, समाज के बीच वे कभी रस्सी पर चलकर तो कभी राजमार्ग पर सरपट दौड़कर तालमेल बिठा लेते थे। इतना सब करते हुए भी अहंकार से परे अहर्निश कर्म प्रधान कृतित्व के वे धनी रहे। उनकी एक खूबी यह भी थी कि वे बुजुर्ग,प्रौढ़ और युवा पीढ़ी के साथ भी अद्भुत सामंजस्य बिठा लेते थे। विजेश भाई अनेक मौकों पर सैनिक से लेकर सेनापति तक का दायित्व सहजता से निभा ले जाते। वे याद नहीं आयेंगे,बल्कि भुलाए ही न जा सकेंगे। यह अफसोस हमेशा रहेगा कि उनसे मिलने का वादा पूरा न हो सका।

कार्यकर्ताओ के दुख-सुख के साथी थे लुणावत : प्रभात झा

पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने श्री विजेश लुणावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री झा ने कहा कि राजनीति में छाने की उम्र में विजेश लुणावत जी का चला जाना उन सभी कार्यकर्ताओं को सदैव खलता रहेगा, जो भी विजेश जी के संपर्क में थे। श्री विजेश जी सिर्फ भाजपा के ही नही बल्कि कार्यकर्ताओ के दुख-सुख के साथी थे। मैंने भी अपने परिवार का अनुज, श्रेष्ठ कार्यकर्ता,नेक दोस्त एवं सहयोगी खो दिया है। यह पार्टी के लिए और मेरे लिए अपूर्णीय क्षति है।

विजेश जी हम सबके हृदयों में सदैव जीवित रहेंगे : सुहास भगत

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने श्री विजेश लुणावत जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सुहास भगत ने कहा कि श्री विजेश जी के निधन का समाचार हृदय को विदीर्ण करने वाला है। श्री विजेश जी हम सबके हृदयों में सदैव जीवित रहेंगे। श्री हितानंद ने कहा कि श्री विजेश लुनावत का निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा स्वजनों को धैर्य प्रदान करे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व उपाध्यक्ष भाई

श्री विजेश लुणावत सदैव सब के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनका अचानक हमसे यूं विदा होना दिल को झकझोर देने वाली घटना है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान

The post वरिष्ठ नेता विजेश लुणावत का निधन,मुख्यमंत्री,सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शोक संवेदना व्यक्त first appeared on saharasamachar.com.