दबंग प्रधान ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,निर्माण कार्य का विरोध कर रही थीं पीड़िता

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के दबंग प्रधान की करतूत का वीडियो रविवार को वायरल हुआ है। जिसमें प्रधान गांव की अनुसूचित जाति की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहा है। तीन महिलाएं घायल हुई हैं। सिंघड़ा गांव के प्रधान संतोष यादव द्वारा गांव में पंचायत भवन का The post दबंग प्रधान ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,निर्माण कार्य का विरोध कर रही थीं पीड़िता first appeared on saharasamachar.com.
 | 
दबंग प्रधान ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,निर्माण कार्य का विरोध कर रही थीं पीड़िता

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के दबंग प्रधान की करतूत का वीडियो रविवार को वायरल हुआ है। जिसमें प्रधान गांव की अनुसूचित जाति की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहा है। तीन महिलाएं घायल हुई हैं। 

सिंघड़ा गांव के प्रधान संतोष यादव द्वारा गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा था। जिसका अनुसूचित बस्ती की महिलाएं विरोध कर रही थीं। रविवार को दिन में कार्य चल रहा था कि इसी दौरान अनुसूचित महिलाएं मौके पर पहुंच गई और निर्माण कार्य का विरोध करने लगीं।

प्रधान पक्ष व अनुसूचित महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान प्रधान व उसके समर्थकों ने विरोध कर रही महिलाओं पर हमला बोल दिया। दबंग प्रधान ने महिलाओं को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
 
वहीं घायलों में शामिल कविता पुत्री कामता राम, परमिला पत्नी कामता राम व मीरा पत्नी मिठाई लाल का आरोप है कि बिना सीमांकन के ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जिसके चलते ही वे विरोध कर रही हैं। घायलों का यह भी आरोप है कि गंभीरपुर थाने पर शिकायत लेकर पहुंचने पर चौकी प्रभारी ने उन्हें डांट कर भगा दिया। अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

The post दबंग प्रधान ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,निर्माण कार्य का विरोध कर रही थीं पीड़िता first appeared on saharasamachar.com.