पुलिस को CM का दीवाली गिफ्ट,5042 सिपाही प्रमोट होकर बने हेड कांस्टेबल

उत्तर प्रदेश उत्तरप्रदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीएसी कर्मियों को प्रोन्नति पत्र प्रदान कर उनकी दिवाली को और धमाकेदार बना दिया। सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर पीएसी में कॉन्स्टेबल पद से प्रोन्नत 5042 जवानों 5042 को प्रोन्नति का पत्र प्रदान किया। इस दौरान उनके निवास पर कुछ ही The post पुलिस को CM का दीवाली गिफ्ट,5042 सिपाही प्रमोट होकर बने हेड कांस्टेबल first appeared on saharasamachar.com.
 | 
पुलिस को CM का दीवाली गिफ्ट,5042 सिपाही प्रमोट होकर बने हेड कांस्टेबल

उत्तर प्रदेश उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीएसी कर्मियों को प्रोन्नति पत्र प्रदान कर उनकी दिवाली को और धमाकेदार बना दिया। सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर पीएसी में कॉन्स्टेबल पद से प्रोन्नत 5042 जवानों 5042 को प्रोन्नति का पत्र प्रदान किया।

इस दौरान उनके निवास पर कुछ ही जवान मौजूद थे, शेष को जिलों में पीएसी की वाहिनी में मौजूद कमांडेंट ने पत्र प्रदान किया।

बता दें कि पीएसी में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर प्रोन्नत 5042 कॉन्स्टेबलों की प्रोन्नति का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी को एक बेहद सशक्त बल भी बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग मेहनत करें हम आपको सम्मान, शक्ति तथा सभी संसाधन उपलब्ध कराते रहेंगे।

देश के सबसे बड़े राज्य की कानून-व्यवस्था को कंट्रोल में रखना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है,लेकिन आप लोग इसको बखूबी अंजाम दे रहे हैं।उन्होंने सभी प्रोन्नत जवानों को दीपावली की भी शुभकामना दी।

The post पुलिस को CM का दीवाली गिफ्ट,5042 सिपाही प्रमोट होकर बने हेड कांस्टेबल first appeared on saharasamachar.com.