कार्यालयों में विलंब से पहुंचने पर कलेक्टर ने 26 कर्मचारियों को दिये कारण बताओ नोटिस

मुरैना मध्यप्रदेश मुरैना 19 नवम्बर 2020 नवीन कलेक्ट्रेट भवन में अधिकतर सभी कार्यालय शिफ्ट हो चुकें है और अब शासन के निर्देशानुसार सभी कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति शतप्रतिशत होने के निर्देश भी जारी किये गये है। इसके तहत कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने विगत 17 नवम्बर को नवीन कलेक्ट्रट परिसर में बने विभागों The post कार्यालयों में विलंब से पहुंचने पर कलेक्टर ने 26 कर्मचारियों को दिये कारण बताओ नोटिस first appeared on saharasamachar.com.
 | 
कार्यालयों में विलंब से पहुंचने पर कलेक्टर ने 26 कर्मचारियों को दिये कारण बताओ नोटिस

मुरैना मध्यप्रदेश

मुरैना 19 नवम्बर 2020 नवीन कलेक्ट्रेट भवन में अधिकतर सभी कार्यालय शिफ्ट हो चुकें है और अब शासन के निर्देशानुसार सभी कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति शतप्रतिशत होने के निर्देश भी जारी किये गये है। इसके तहत कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने विगत 17 नवम्बर को नवीन कलेक्ट्रट परिसर में बने विभागों की उपस्थिति रजिस्टर मंगाये, जिसमें कई कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुये। उन सभी 26 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-2 श्रीमती कुसुम यादव, त्रिलोक चन्द्र शिवहरे, महावीर प्रसाद शुक्ला, आशाराम, प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक ग्रेड-3 देवेन्द्र कुमार यादव, बनवारी लाल प्रजापति, कंचन सिंह यादव, श्रीमती मीरा तोमर, अरूण दोदेरिया, योगेन्द्र सिंह रामपुरे, रवी पाराशर, कुमारी प्रतीक्षा भदौरिया, जुबेर खांन, हाकिम सिंह कौरब, संजय राजपूत, लेखापाल कमल वर्मा, सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, पवन शर्मा, खनिज विभाग में मानचित्रकार अभिषेक चक को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैै। इसी प्रकार दफ्तरी बाबूलाल बाथम, भृत्य मुन्ना सिंह भदौरिया, रामनिवास राठौर, अशोक कुमार रावत, रामनिवास गौड़, सुनील कुमार शर्मा और श्रीमती सरला भदौरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किये है।

The post कार्यालयों में विलंब से पहुंचने पर कलेक्टर ने 26 कर्मचारियों को दिये कारण बताओ नोटिस first appeared on saharasamachar.com.